इंदौर के तिलक नगर में गैंगवार की आहट:भाऊ गैंग से जुड़े युवक पर जेल से छूटते ही खुलेआम फायरिंग, बकरी राजावत की तलाश
तिलक नगर में शनिवार शाम गोलीकांड की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बदमाशों ने अमित जादौन पर फायरिंग कर दी।
तिलक नगर में शनिवार शाम गोलीकांड की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बदमाशों ने अमित जादौन पर फायरिंग कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी अमित उर्फ बकरी राजावत और उसके साथी उत्तम की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन दोनों फरार हैं।
पुलिस के मुताबिक आरोपी अमित उर्फ बकरी राजावत निवासी तपेश्वरी बाग और उत्तम निवासी एरोड्रम ने अमित जादौन को गोली मारी थी। घटना के बाद तिलक नगर पुलिस ने एरोड्रम और खजराना क्षेत्र में देर रात तक दबिश दी, लेकिन आरोपी घर पर नहीं मिले। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि दोनों घर नहीं आए हैं। पुलिस को आरोपियों की लोकेशन शहर से बाहर मिलने की जानकारी मिली है।
वर्चस्व को लेकर हुआ विवाद
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अमित जादौन और उसके परिचित भाऊ गैंग से जुड़े हुए हैं। बताया जा रहा है कि विवाद गैंग के वर्चस्व को लेकर हुआ। शनिवार को अमित जादौन अपने साथ कई युवकों को लेकर मौके पर पहुंचा था, जबकि दूसरी ओर आरोपी पहले से योजना बनाकर हमला करने आए थे। हालांकि पुलिस फिलहाल मामले को गाड़ी लगाने के विवाद से जोड़कर जांच कर रही है।
फायरिंग के बाद अमित जादौन के साथियों ने आरोपी बकरी राजावत और उसके साथियों की जमकर पिटाई भी की। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।
दोनों पक्षों का आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस के अनुसार घायल अमित जादौन पर भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं आरोपी बकरी उर्फ अमित राजावत पर करीब दो दर्जन अपराध दर्ज बताए जा रहे हैं। कुछ दिन पहले ही वह जेल से बाहर आया था। पुलिस के मुताबिक वह आकाश बकरी गैंग से जुड़ा हुआ है, जबकि उसका साथी उत्तम भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है।
फायरिंग में इस्तेमाल अवैध पिस्टल आरोपियों तक कैसे पहुंची, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। वहीं दूसरी ओर भाऊ गैंग से जुड़े लोग भी पुलिस से पहले बकरी राजावत और उसके साथी को तलाशने में जुटे हैं। पुलिस को मामले में गैंगवार की आशंका है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
LifestyleTCL का QM8L QLED टीवी 65 इंच पर $1,197.99 में उपलब्ध 1 घंटा पहले
Delhiइस दिवाली को आनंदमय बनाएं’: सुप्रीम कोर्ट ने विराट कोहली और अन्य सेलिब्रिटी से बिना पटाखों के दिवाली मनाने का मैसेज देने का सुझाव दिया 1 घंटा पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 1 घंटा पहले
Delhiवक्फ बोर्ड के आवेदन पर फैसला होने तक रेस कोर्स मस्जिद को नहीं गिराया जाएगा 1 घंटा पहले
Lifestyleहैलोवीन पर यूके के सबसे भयानक स्थानों का चयन 1 घंटा पहले
DelhiIRCTC घोटाला: लालू प्रसाद यादव की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब, PMLA आरोप तय करने को दी चुनौती 1 घंटा पहले
Delhiसरकारी वकीलों की कमी से जमानत मामलों और ट्रायल पर असर: दिल्ली हाईकोर्ट, राज्य पर लगा ₹5,000 का जुर्माना रोकने से इनकार 1 घंटा पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट ने AG से कहा: केंद्र सरकार से NCLT को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहें 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस एवं उच्च शिक्षा विभाग ने 60,000 छात्रों के साथ संवाद शुरू किया 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshकेंद्रीय मंत्री शेखावत से लोधी ने भेंट, जागेश्वरनाथ लोक विकास हेतु अनुरोध 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshचक्रवात अरनब के बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मौसम सुहावना 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रमों की समीक्षा की 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshसगन लाल का सफल उपचार: जबलपुर मेडिकल कॉलेज में 8 अक्टूबर को डिस्चार्ज 2 घंटे पहले
Businessरिमिब्रुटिनिब: MS में नई दवा, प्रगतिशील रोग में संभावित विकल्प 3 घंटे पहले
BusinessAndy Burnham ने कहा, Poundland कर्मचारियों का समर्थन करेंगे 3 घंटे पहले
Sportsऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट में बढ़त बनाई, Bavuma के आउट से साउथ अफ्रीका पर असर 3 घंटे पहले
TechnologyOfcom ने आयु सत्यापन के तरीके, 16 वर्ष से कम को सोशल मीडिया रोकेगा 13 घंटे पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 20 घंटे पहले
LifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 1 दिन पहले
MadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 1 दिन पहले
MadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 1 दिन पहले
Bhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 1 दिन पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 1 दिन पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 1 दिन पहले