इंदौर में बेतरतीब लटके इंटरनेट और केबल वायर जानलेवा बनते जा रहे है। एक बाइक सवार तो बाल-बाल बच गया। बीच रास्ते में वायर गले में फंस गया और पूरी गर्दन पर गहरा जख्म हो गया। उपचार करने वाले डॉक्टरों ने कहा यह चमत्कार है। वरना मौत भी हो सकती थी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ लापरवाही पूर्वक रख रखाव करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
टूटा वायर और गर्दन पर गहरा जख्म लेकर थाने पहुंचा पीड़िता
पुलिस ने लापरवाही का केस दर्ज कर मामले की शुरु की जांच
युवक के गले में फंसी तार, डॉक्टर बोले- बाल-बाल बची जान
इंदौर। शहर में बेतरतीब लटके इंटरनेट और केबल वायर जानलेवा बनते जा रहे है। एक बाइक सवार तो बाल-बाल बच गया। बीच रास्ते में वायर गले में फंस गया और पूरी गर्दन पर गहरा जख्म हो गया। उपचार करने वाले डॉक्टरों ने कहा यह चमत्कार है। वरना मौत भी हो सकती थी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ लापरवाही पूर्वक रख रखाव करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
बाल-बाल बची बाइक सवार की जान
घटना संयोगितागंज थाना अंतर्गत नवरत्न बाग (12 पत्थर) की है। बड़ी ग्वालटोली निवासी अरुण पुत्र रामहेतसिंह घायल हुआ है। 37 वर्षीय अरुण की पत्नी फूलबाई निजी अस्पताल में नौकरी करती है। सोमवार सुबह करीब आठ बजे अरुण पत्नी को लेने अस्पताल जा रहा था। जैसे ही नवरत्न बाग पहुंचा बीएसएनएल कार्यालय के समीप अचानक वायर टूटकर गले में फंस गया। फंदा इतना तेज था कि अरुण की बाइक ही रुक गई। उसने गले से वायर निकाला और गले में रुमाल बांध कर सीधे अस्पताल पहुंचा। डॉक्टर भी घाव देख कर चौक गए और कहा यह जानलेवा हो सकता था। गला कट सकता था या फिर फंसने से मौत भी हो सकती थी। डॉक्टर की सलाह पर ही अरुण रिपोर्ट लिखवाने थाने पहुंचा और संयोगितागंज पुलिस को शिकायत की।
