रिटायर्ड आबकारी अधिकारी के 5 ठिकानों पर लोकायुक्त छापे: इंदौर-ग्वालियर में धर्मेंद्र भदौरिया के घर-ऑफिस पहुंची टीम; गोल्ड और भारी कैश मिलने की सूचना

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मध्य प्रदेश लोकायुक्त की टीम ने रिटायर्ड आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के 5 ठिकानों पर छापे मारे हैं। इंदौर में उनके ओल्ड पलासिया स्थित फ्लैट, बिजनेस पार्क और एरोड्रम रोड स्थित ऑफिस समेत 4 जगहों पर सर्चिंग चल रही है। वहीं, ग्वालियर में इंद्रमणि नगर स्थित घर पर भी अफसरों की टीम पहुंची है।
जानकारी के अनुसार, लोकायुक्त की टीम को छापे के दौरान बड़ी मात्रा में गोल्ड और कैश मिला है। टीम भदौरिया की संपत्ति और दस्तावेजों की जांच कर रही है।
धर्मेंद्र सिंह भदौरिया अगस्त 2025 में सेवानिवृत्त हुए थे। इससे पहले 2020 में शराब ठेकों की नीलामी में लापरवाही के चलते उनको निलंबित किया गया था। नीलामी समय पर नहीं होने के कारण उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई थी।

Exit mobile version