Dhirendra Shastri Padyatra Today: बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन पदयात्रा लगातार जारी है। यात्रा का समापन 16 नवंबर को वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में किया जाएगा।
मथुरा। Dhirendra Krishna Shastri Hindu Jodo Padyatra Today Updates: बीते 7 नवंबर को दिल्ली के छतरपुर में कात्यायनी माता मंदिर से शुरू हुई बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन पदयात्रा में भक्तों की जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। यात्रा आज मथुरा में प्रवेश कर गई है, जहां पुष्प वर्षा के सभी यात्रियों का स्वागत किया। यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ट्रैफिक जाम की स्थिति से बचने के लिए रूट डायवर्जन प्लान भी जारी किया जा चुका है। मथुरा में एसीपी अनुज चौधरी ने धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा को रिसीव किया। 16 नवंबर को सनातन पदयात्रा वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर पहुंचेगी और वहीं पर इसका समापन होगा।
