कलेक्टर श्री शिवम वर्मा द्वारा 69वीं राष्ट्रीय शालेय एथेलेटिक्स एवं शूटिंग प्रतियोगिता की प्रारंभिक तैयारियों के संबंध में बैठक 13 नवम्बर को दोपहर 3 बजे कार्यालय कलेक्टर के सभागृह में आयोजित की जाएगी।
संयुक्त संचालक लोक शिक्षण विभाग द्वारा बताया गया कि 69वीं राष्ट्रीय शालेय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में 14 वर्ष से कम उम्र के बालक-बालिकाएं भाग लेंगे। शूटिंग प्रतियोगिता में 17 वर्ष के बालक-बालिकाएं भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता 01 दिसम्बर से 09 दिसम्बर 2025 तक सम्पन्न होगी। उक्त प्रतियोगिता में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त ईकाइयों के लगभग 2200 प्रतिभागियों की सहभागिता संभावित है।
