क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस की कार्यवाही में अवैध मादक पदार्थ “गांजा” के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

✓ क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस की कार्यवाही में अवैध मादक पदार्थ “गांजा” के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

✓ आरोपी के कब्जे से लगभग 03 किलो 30 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया।

✓ जप्त माल की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग ₹80,000/- आँकी गई।

✓ आरोपी रंगाई-पुताई का कार्य दिहाड़ी वेतन पर करता है एवं 9वीं कक्षा तक ही पढ़ाई की है।

- Advertisement -

✓आरोपी पर पूर्व में भी मारपीट के 2 प्रकरण इंदौर शहर में दर्ज है।

✓ अवैध रूप से गांजा खरीदकर इंदौर शहर में नशे के आदी लोगों को अधिक दामों पर बेचने की फिराक में था।

अपराध क्रमांक — 196/2025 धारा — 8/20 NDPS Act

घटना स्थल —
एम.आर.-4 रोड, भंडारी पुलिया के पास, इंदौर

गिरफ्तार आरोपी का नाम
बब्लू उर्फ विजय पनिहार उम्र 28 वर्ष, निवासी-खजराना इंदौर

जब्त माल का विवरण :-
03 किलो 30 ग्राम अवैध “गांजा” एक बोरी के साथ एवं 01 दोपहिया एक्टिवा वाहन कुल अनुमानित कीमत — ₹1,60,000/- से अधिक

घटना का विवरण :-

इंदौर पुलिस आयुक्त श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध सतत एवं कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

    इसी क्रम में क्राइम ब्रांच टीम शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश कर रही थी। 12/11/2025 की रात, क्राइम ब्रांच टीम एम.आर.-4 रोड भंडारी पुलिया क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी, तभी एक व्यक्ति दोपहिया एक्टिवा वाहन पर वहां से निकल रहा था जो कि पुलिस देखकर भागने लगा। घेराबंदी कर रोक कर उससे पूछताछ की गई जिसने अपना नाम बब्लू उर्फ विजय पनिहार बताया। तलाशी लेने पर दोपहिया वाहन एक्टिवा में रखी एक सफेद रंग की बोरी में अवैध गांजा पाया गया। बरामद गांजा का वजन 03 किलो 30 ग्राम हुआ।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह सस्ते दामों पर मादक पदार्थ खरीदकर इंदौर में अधिक दामों पर बेचने का काम करता है।

पुलिस कार्यवाही :-

आरोपी के कब्जे से 03 किग्रा 30 ग्राम गांजा व दोपहिया वाहन जप्त कर थाना क्राइम ब्रांच इंदौर में अपराध क्रमांक 196/25, धारा 8/20 NDPS Act का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।


क्राइम ब्रांच, पुलिस कमिश्नरेट इंदौर

“आपकी सुरक्षा — हमारा संकल्प”

Exit mobile version