आम नागरिकों को दस्तावेजों के पंजीयन में सुविधा देने और शासकीय राजस्व में वृद्धि की दृष्टि से शनिवार, 31 मई को अवकाश के दिन इन्दौर शहर के चारों उप पंजीयक कार्यालय खुले रहेंगे। वरिष्ठ जिला पंजीयक श्री दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि महानिरीक्षक पंजीयन के निर्देशानुसार शनिवार, 31 मई को पंजीयन कार्यालय इन्दौर-1 (मोती तबेला), इन्दौर-2 (ढक्कनवाला कुंआ), इन्दौर-3 (विजय नगर), इन्दौर-4 (एम.ओ.जी लाईन) पंजीयन कार्य हेतु चालू रहेंगे। इस हेतु चारों उप पंजीयक कार्यालयों में एक-एक उप पंजीयक की ड्यूटी लगाई गई है।
