इंदौर में बाइक सवार बदमाशों ने की चेन स्नेचिंग:पैदल घर जा रही महिला से युवक ने झपट्टा मारा, बाइक सवार साथी के साथ फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के लसूडिया इलाके में एक महिला डॉक्टर के पास से घर जा रही थी, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उसका गला से चेन छीन लिया। महिला ने बताया कि 28 मई की दोपहर वह तबीयत खराब होने के कारण डॉक्टर के पास गई थी।

वापसी में ऑटो से उतरकर पैदल जा रही थी, तभी पीछे से एक बदमाश ने चेन पर झपट्टा मारा और भाग गया। उसका साथी बाइक लेकर कार्नर पर खड़ा था, जिस पर वह फरार हो गए। महिला ने घटना की जानकारी परिवार को दी, जिसके बाद लसूडिया पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।वहीं, विजय नगर में एक मोबाइल दुकान में चोरों ने छत के रास्ते घुसकर 12 मोबाइल और करीब 30 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए।

जयंत प्रजाप्रत की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश में लगी है।दोनों ही मामलों में पुलिस सक्रिय है और जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

- Advertisement -
Exit mobile version