ब्राउन शुगर की तस्करी मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 26 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक क्राइम ब्रांच की टीम को मंगलवार को संजय सेतू झूला पुल के पास दो संदिग्ध व्यक्ति मिले। जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे, इसपर घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा। आरोपितों ने अपना नाम सौरभ नागर निवासी चंदन नगर और एहमद खान बताया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित एहमद के खिलाफ पहले से 10 अपराध दर्ज है।
