पेट्रोल पंप पर हेलमेट नहीं देने पर मां-बेटे से मारपीट

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

एरोड्रम थाना क्षेत्र में हेलमेट नहीं देने पर आरोपितों ने मां-बेटे के साथ मारपीट की। सावन जिराती निवासी दूसरी पलटन ने बताया कि 60 फीट रोड़ स्थित एचपी पेट्रोल पंप हेलमेट नहीं देने पर दो व्यक्तियों ने अपशब्द कहे। मना किया तो मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने मां रेखा आई तो उनके साथ भी लात-घूसो से मारपीट की। बड़ा भाई शुभम बीच बचाव करने आया तो उसके साथ भी मारपीट की। साथ ही धमकी दी कि यदि हेलमेट नहीं दिया तो जान से खत्म कर देंगे। मामले में पुलिस ने आरोपित मोहन गोस्वामी सहित अन्य आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version