13 वाहनों से वसूला 40 हजार रुपये का जुर्माना

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में बिना फिटनेस 02 स्कूली वाहन एवं 01 बिना परमिट ट्रक जब्त

इंदौर। यातायात सुधार के लिये कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में मुहिम चलाई जा रही है। इस मुहिम के तहत आज सख्त कार्रवाई करते तीन वाहनों को जब्त किया गया।
क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय इंदौर द्वारा लोक परिवहन वाहनों बसों, स्कूल वाहनो सहित अन्य वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है। बसों में ओवरलोडिंग,
अधिक किराया की भी जांच की जा रही है। लोगों को अपने वाहनों पर एचएसआरपी नम्बर प्लेट लगवाने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। वाहन की गति,स्पीड गवर्नर सहित दस्तावेज की चेकिंग की जा रही है। दस्तावेज नहीं होने, क्षमता से अधिक सवारी पाए जाने, परमिट शर्तों का उल्लंघन करने वाली बसों के साथ ही, विशेष रूप से स्कूल, कॉलेज के वाहनो की सघन जाँच की जा रही है। स्कूल बसों,यात्री बसों में विभिन्न कमियां पाए जाने पर 13 से अधिक वाहनों पर जुर्माना लगाया गया। साथ ही बिना फिटनेस के संचालित 02 स्कूल बस, 01 ट्रक सहित कुल 03 वाहन जब्त किए। इस दौरान वाहनों से 40 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

- Advertisement -
Exit mobile version