परिवहन विभाग ने शुक्रवार को अभियान चलाकर वाहनों से अवैध हूटर हटवाए। 12 वाहनों पर जुर्माना भी किया। जिन वाहनों पर नियम विरुद्ध नंबर प्लेट लगी थी, उन पर भी कार्रवाई की गई।
आरटीओ प्रदीप शर्मा ने बताया वाहन चालकों से एचएसआरपी लगवाने का आग्रह किया। इधर, परिवहन विभाग और प्रशासन ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पटेल प्रतिमा, मधुमिलन चौराहा, रिंगरोड, मूसाखेड़ी क्षेत्र में सड़क पर पार्क कर साफ-सफाई कर ट्रैफिक बाधित कर रहीं, सवारी बैठा रहीं 8 बसें जब्त की गईं।
