नारायण के कई महिलाओं से संबंध, पत्नी ने मांगा तलाक

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


आसाराम का बेटा नारायण साईं शुक्रवार को फैमिली कोर्ट में सुनवाई पर गुजरात से इंदौर आया। पुलिस कड़ी सुरक्षा में उसे लेकर कोर्ट पहुंची। नारायण साईं की पत्नी ने फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी लगाई है। इस मामले में ट्रायल शुरू हो गया। अगली सुनवाई सितंबर में होगी।
पत्नी ने बयान दिए कि नारायण साईं का चरित्र अच्छा नहीं है। उसके कई महिलाओं से संबंध हैं। वह मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है। मैं उसके साथ नहीं रहना चाहती। तलाक दिलवाया जाए। मामले में नारायण साईं के भी बयान होना हैं। पत्नी ने भरण-पोषण भत्ता दिलाए जाने की मांग भी की है। नारायण साईं के आने की सूचना पर उसके कई समर्थक भी कोर्ट तक पहुंच गए थे। हालांकि पुलिस ने उन्हें बाहर ही रोक दिया।
विधिक सहायता से उपलब्ध कराया वकील : नारायण साईं ने फैमिली कोर्ट में पैरवी करने के लिए अपने स्तर से किसी वकील को नियुक्त नहीं किया। निजी स्तर पर वकील की सेवाएं नहीं ले पाने से उसे विधिक सहायता सेल की तरफ से नि:शुल्क वकील उपलब्ध करवाया गया।

Exit mobile version