शहर के एमजी रोड पुलिस ने अन्य मामले में मुस्लिम युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सुफियान खान को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने हिंदू युवती को अनुबंध कर साथ रख लिया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। करणी सेना के पदाधिकारी मानसिंह राजावत के मुताबिक कार्यालय पर सूचना मिली थी कि एक हिंदू लड़की को मुस्लिम युवक सुफियान डेढ़ महीने से अपने साथ रखा हुआ है। एमजी रोड़ पुलिस को शिकायत करने पर सुफियान खान को मुसाखेड़ी से पकड़ लिया। युवती को स्वजन के सुपुर्द कर दिया।
युवक के खिलाफ पहले से अपराध दर्ज
मानसिंह के अनुसार सुफियान ने कोटा में शादी का एग्रीमेंट करवाया था। वह उसको बुर्का पहनाने, कलमा पढ़ाने लगा था। मानसिंह के अनुसार सुफियान खान पर अन्य हिंदू लड़कियों के साथ ब्लैकमेल, धर्मांतरण और शारीरिक शोषण करने का आरोप हैा उसके खिलाफ बाणगंगा थाना में भी अपराध दर्ज है।
हालांकि इस मामले को लेकर टीआई विजयसिंह सिसोदिया ने बताया कि युवती ने कोई शिकायत या रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है। आरोपी को फिलहाल प्रतिबंधात्मक धारा में जेल भेजा है।
