इंदौर के सराफा में हिंदू युवती का पीछा कर रहे मुस्लिम युवक लोगों ने पकड़ा, पुलिस के हवाले किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के सराफा में मंगलवार को लोगों ने हिंदू युवती का पीछा कर रहे मुस्लिम युवक को पकड़ लिया। युवक कई दिनों ये युवती के पीछे पड़ा था। लोगों ने युवती के परिजन के साथ मिलकर आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के खिलाफ भंवरकुआं में केस दर्ज हुआ है।
युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाला मुस्लिम युवक गिरफ्तार
लोगों ने साराफा में मुस्लिम युवक को पकड़कर पुलिस को दिया
कपड़ा दुकान चलाता है युवक, खरीददारी के बाद से कर रहा परेशान
इंदौर: शहर में लोगों और युवती के स्वजन ने मंगलवार को एक मुस्लिम युवक को पकड़ा और थाने ले गए। आरोपी युवक हिंदू युवती के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। वह कईं दिनों से उसका पीछा कर रहा था। भंवरकुआं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
टीआई राजकुमार यादव के मुताबिक मूलत: दमोह निवासी युवती भोलाराम उस्ताद मार्ग पर किराये से रहती है। वह पढ़ाई करने इंदौर आई है। आरोपी राजा थान की भोलाराम उस्ताद मार्ग पर कपड़ों की दुकान है। खरीदारी के दौरान ही राजा से बातचीत हुई थी। आरोप है कि इसके बाद रात को युवती को परेशान करने लगा। मंगलवार को युवती सराफा गई तो राजा पीछा करते हुए आ गया। युवती ने मौसेरे भाई को बुलाया और राजा को पकड़ लिया। लोगों के साथ मिलकर उसको सराफा पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बाद में घटनाक्रम भंवरकुआं थाने का निकला।

Exit mobile version