सेवा पखवाड़ा अभियान-2025

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

अंतर्राष्ट्रीय बधिर सप्ताह का आयोजन शुरूसप्ताह भर होंगे जागरूकता के अनेक कार्यक्रम

सामाजिकन्यायविभाग द्वारा जिले में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के अंतर्गत श्रवणबाधित दिव्यांगजनों के प्रति समाज में जागरूकता लाने की दृष्टि से अंतर्राष्ट्रीय बधिर सप्ताह का आयोजन शुरू किया गया। आगामी 28 सितंबर तक अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय बधिर सप्ताह “सांकेतिक भाषा के अधिकार के बिना कोई मानवाधिकार नहीं” थीम पर आयोजित किया जा रहा है।
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के संयुक्त संचालक श्री पवन सिंह चौहान ने बताया कि आज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर शासकीय, अशासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए जागरूकता कार्यशाला का आयोजन कलेक्टर कार्यालय के देवी अहिल्याबाई होलकर ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यशाला में उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा विभाग के प्रोफेसर, प्राचार्य, शिक्षकगण बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाईजर जिला शिक्षा केन्द्र के मोबाईल स्त्रोत सलाहकार के साथ-साथ स्वैच्छिक संस्थाओं के शिक्षक प्रशिक्षकों प्रतिभागी रहें। मूक बधिर संगठन सुची पेट्रिक द्वारा प्रेजेन्टेशन तथा सांकेतिक भाषा अनुवाद किया गया। सुनील पाटीदार एवं यश पेट्रिक द्वारा साइन लैंग्वेज के बारे में बताया गया।
अंतर्राष्ट्रीय बधिर सप्ताह श्रवणबाधित दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य करने वाली सभी संस्थाओं के द्वारा अपने-अपने स्तर पर मनाया जाकर जागरूकता फैलाई जायेगी।
कार्यशाला की अध्यक्षता अपर कलेक्टर श्रीमती निशा डामोर इंदौर द्वारा की गई। सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त संचालक श्री पवन सिंह चौहान द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Exit mobile version