अब पोलोग्राउंड पर नशेड़ी ड्राइवर ने बरपाया कहर: स्कूटर को टक्कर मार महिला पर गिरा लोडिंग, बेटे के सामने मां ने दम तोड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

पोलोग्रांउड इलाके में मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार लोडिंग ने स्कूटर से जा रहे मां-बेटे को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही लोडिंग जमीन पर गिरी महिला पर पलट गया। बेटा सड़क किनारे साइड में गिरा। बताया जा रहा है कि ड्राइवर नशे में था।
सदर बाजार पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर 3.30 बजे हुई इस दुर्घटना में सुनीता (63) पति सुरेश पाल निवासी गवली मोहल्ला बड़ी ग्वाल टोली की मौत हो गई। जबकि बेटा रजत जख्मी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मां-बेटे अपनी लेन में जा रहे थे।
तभी पीछे से तेज रफ्तार लोडिंग ने स्कूटर को टक्कर मार दी। टक्कर होते ही ड्राइवर तो कूदकर भाग गया, और लोडिंग महिला के सिर पर गिर पड़ा। मां की मौत देख बेटा बदहवास हो गया और फूट-फूटकर रोने लगा। मां-बेटे एक मांगलिक कार्यक्रम में जा रहे थे।
लोडिंग उठाते ही फिर गिर गया
वहां से गुजर रहे लोग लोडिंग को उठाकर महिला को निकाल ही रहे थे कि भारी भरकम लोडिंग फिर गिर पड़ा। हालांकि तब तक लोगों ने महिला को निकाल लिया था। लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। रिश्तेदारों ने बताया कि सुनीता के तीन बेटे हैं। मंगलवार को कुशवाह नगर में रजत के साले के यहां सूरज पूजन था। मां-बेटे वहीं जा रहे थे।

Exit mobile version