संकल्प सुरक्षा कार्यक्रम के तहत हुआ यातायात जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

संकल्प सुरक्षा कार्यक्रम के तहत इंदौर पुलिस के सहयोग से, रिजर्व इंदौर एमपीपी आर्गेनाइजेशन के द्वारा चिल्ड्रन’ सिक्योरिटी के उद्देश्य से सांदीपनी शास हा से स्कूल मल्हार आश्रम ,इंदौर में छात्रों की यातायात नियमों की पाठशाला लगाई।

यातायात नियमों के प्रति जागरूकता और करियर से संबंधित विषय पर आयोजित कार्यशाला में सहायक उपयुक्त यातायात प्रबंधन पश्चिम जोन-0 एसीपी रेखा सिंह परिहार द्वारा यातायात नियमों संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां, स्वयं तथा परिवार की सुरक्षा के लिए नियमों के पालन की जिम्मेदारी दिखाएं बिना हेलमेट पेरेंट्स को घर से बाहर न निकलने दे, सीट बेल्ट लगाने को कहें आदि जानकारियां रोचक अंदाज में बताई।

वही इंदौर यातायात पुलिस की शान प्रधान आरक्षक रणजीत सिंह द्वारा छात्रों को हमेशा देश के लिए प्रेम और करियर के लिए लक्ष्य निर्धारित कर, काम करने के लिए प्रेरित करते हुए ट्रैफिक के सिग्नल का क्या महत्व है और सांकेतिक चिन्ह क्या होते हैं, नाबालिकों द्वारा गाड़ी चलाने से पर क्या कार्रवाई होती है आदि बातों का प्रैक्टिकल नॉलेज देते हुए बच्चों को यातायात के नियम बताए

- Advertisement -

कार्यक्रम संकल्प सुरक्षा के विषय में रिजर्व इंदौर एमपी ऑर्गेनाइजेशन स्टेट ऑफिसर आरती मौर्य द्वारा बताया गया कि सुरक्षा की जिम्मेदारी स्वयं की है हर समय पुलिस, पेरेंट्स या टीचर उपलब्ध नहीं होते हैं, तो हम जागरूक बने और अपनी जिम्मेदारियों को भी समझे।
ऑनलाइन वेबीनार एवं करियर के विषय में रिस्पेक्ट इंडिया इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर श्री राकेश शर्मा द्वारा बताया गया 21 अगस्त को यातायात के प्रति जागरूकता हेतु वेबीनार का आयोजन किया जाएगा जिसमें 100000 स्टूडेंट्स को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में 500 से अधिक छात्रों व स्टाफ की सहभागिता रही और छात्रों ने आश्वासन दिलाया कि वे नियमों का पालन करेंगे तथा बताई गई जानकारियों को जीवन में अपनाने का प्रयास करेंगे।

Exit mobile version