विजय नगर कबाड़ थाना

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहे विजय नगर को पुलिस ने कबाड़खाना बना दिया है। यहां लेफ्ट टर्न पर कबाड़ में बदल चुके ट्रक खड़े कर दिए हैं। इससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पुलिस के मुताबिक ये ट्रक वर्षों पहले जब्त किए थे, लेकिन इन्हें कोई छुड़ाने नहीं आया। पहले ये ट्रक विजय नगर थाने के पीछे खड़े होते थे, लेकिन वहां मेट्रो स्टेशन का काम होने से इन्हें सड़क किनारे खड़ा कर दिया है। कई बार इन वाहनों के कारण दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं।
विजय नगर थाना
50 हजार से ज्यादा वाहन प्रतिदिन निकलते हैं यहां से
यहां भी थानों के बाहर ही पड़ा है कबाड़
शहर में ऐसी स्थिति कई जगह है, जहां जब्त किए गए वाहन सड़कों पर खड़े किए जा रहे हैं। जिनसे वाहन चालकों को परेशान होना पड़ रहा है। इनमें एमआईजी थाना, लसूड़िया, भंवरकुआं, मल्हारगंज, छत्रीपुरा, सराफा, राऊ, तिलक नगर, सेंट्रल कोतवाली, एमजी रोड शामिल हैं।

Exit mobile version