इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत:सिर में चोट लगने के चलते परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे; मर्डर की जताई आशंका

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक बुजुर्ग को घायल अवस्था में परिजन एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। उनका कहना है कि उनके साथ मारपीट की गई है। हालांकि, पुलिस हादसे और मारपीट दोनों एंगल से जांच कर रही है।
बुजुर्ग के सिर में चोट के निशान
टीआई मनोज सेंधव के मुताबिक 65 वर्षीय परमेश्वर पुत्र देवराम निवासी तपश्वेरी बाग को लेकर रात करीब 9.30 बजे उसके परिजन एमवाय अस्पताल पहुंचे थे। परमेश्वर के सिर में चोट के निशान थे।
परिवार के लाेगों ने बताया कि एक घर से आगे की गली में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास वह घायल मिले थे। उस वक्त वे होश में नहीं थे।
परमेश्वर मजदूरी से जुड़ा काम करते थे। जहां वे घायल मिले थे, वहां कोई सीसीटीवी नहीं लगे हैं। जांच की जा रही है कि वे खुद गिरे या किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मारी है।

Exit mobile version