इंदौर के ग्राम सिहोदखेड़ी (मानपुर) निवासी रेस्त्रां संचालक आनंद परमार ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसने पत्नी के नाम से सुसाइड नोट छोड़ा है। एमवाय पुलिस चौकी के मुताबिक 22 वर्षीय आनंद पुत्र मुकेश को जहर खाने पर गंभीर अवस्था में एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया था। देर रात उसकी मौत हो गई। आनंद हिंदू संगठन में भी सक्रिय था और रेस्त्रां चलाता था। छह महीने पूर्व ही उसकी शिवानी से शादी हुई थी। वह घर नहीं आ रही थी। आनंद ने सुसाइड नोट में लिखा कि उसकी मौत का कारण शिवानी के घरवाले ही हैं। स्वजन के मुताबिक शिवानी के घरवाले उसे नहीं भेज रहे थे।
