
चुनाव के मद्देनजर अप्रैल में रोकी गई टोल दरों की वृद्धि अब लागू हो गई है। एनएचएआई ने एबी रोड पर मांगलिया और बायपास स्थित टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों में बढ़ोतरी कर दी है। बायपास टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर की जद में रहने वाले गैर व्यावसायिक वाहनों के लिए पहले 340 रुपए का पास बनता था, जिसे यथावत रखा गया है। मालूम हो, अप्रैल से लेकर अब तक बायपास पर राऊ गोल चौराहे पर फ्लायओवर का काम पूरा हो चुका है। वहीं एमआर-10 जंक्शन, रालामंडल, अर्जुन बड़ौद और रसूलपुर में फ्लायओवर का काम शुरू होकर चल रहा है। उधर, टोल वृद्धि का सीधा असर ट्रांसपोर्टेशन पर आएगा।
महाकुंभ; टोल में छूट 26 तक बढ़ाने की मांग
अखंडधाम के महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी चेतन स्वरूप और समिति के अध्यक्ष हरि अग्रवाल ने केंद्र एवं राज्य सरकार से आग्रह किया है कि प्रयागराज महाकुंभ मेले के शेष रहे तीन शाही स्नान के लिए निजी वाहनों से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं एवं साधु-संतों को टोल टैक्स में दी 30 जनवरी तक की छूट को बढ़ाकर 26 फरवरी तक किया जाए।
उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर कहा कि 30 जनवरी के बाद इंदौर से प्रयागराज तक टोल टैक्स के रूप में 5 से 6 हजार रुपए लिए जाएंगे, जो आम श्रद्धालु एवं संतों-महंतों के लिए बहुत ज्यादा रकम है।
