युवक पर जानलेवा हमला करने वाले दो गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने भागने का प्रयास किया और हाथ पैर में फ्रेक्चर हो गया। टीआइ राजकुमार यादव के मुताबिक 1 अगस्त को कार का कांच फूटने पर विवाद हुआ था। आरोपियों ने गोपाल पाटिल और शिवम यादव पर चाकू से हमला कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपित प्रभु सिंह डाबर निवासी हीरापुर उदयनगर (देवास) और संतोष सिंह डाबर निवासी मेंहदीपुरा उदयनगर (देवास) को गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version