इंदौर में बेखौफ बदमाश, रात को घर में घुसकर तलवार और पत्थर से मचाया उत्पात

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


घटना नयापुरा की है, जहां पर चाय दुकान संचालक रोहित कुशवाह की राकेश स्वामी से कहासुनी हो गई। आरोपी भाई सचिन, सुनील और अन्य के साथ रात में घर जा पहुंचा। सभी के पास फर्सी, तलवार और सरोता था। आरोपित रोहित के घर में घुस गए और नीचे लेकर आ गए। दीवारों पर पत्थर फेंकने लगे। रोहित के भाई भीम और गट्टू के आने पर आरोपी कॉलोनी से भागे।
इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में कहासुनी के बाद बदमाश युवक के घर में घुस गए। तलवार-सरोता और पत्थर लेकर आए बदमाशों ने खुद उत्पात मचाया जिसके बाद पीड़ित ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। घटना सोमवार देर रात नयापुरा (एरोड्रम) की है, जहां पर चाय दुकान संचालक रोहित कुशवाह की राकेश स्वामी से कहासुनी हो गई। आरोपी भाई सचिन, सुनील और अन्य के साथ रात में घर जा पहुंचा। सभी के पास फर्सी, तलवार और सरोता था। आरोपित रोहित के घर में घुस गए और नीचे लेकर आ गए। दीवारों पर पत्थर फेंकने लगे। रोहित के भाई भीम और गट्टू के आने पर आरोपित कालोनी से भागे।

Exit mobile version