मौत से पहले नवविवाहिता बोली- देवर-सास ने करंट से जलाया:कहीं भी आने-जाने पर रहती थी मनाही, हर काम पूछकर करना पड़ता था

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के राजेंद्र नगर इलाके में रहने वाली एक नवविवाहिता की 17 नवंबर को मौत हो गई थी। महिला को एक माह पहले संदिग्ध अवस्था में जली थी। उसने एक माह पहले ही चोइथराम अस्पताल में उपचार के दौरान ससुराल के लोगो के विरोध में बयान दिए थे। जिसमे देवर के द्वारा करंट से जलाने की बात कही गई थी।
राजेंद्र नगर के बुध नगर में रहने वाली अलका (27) संदिग्ध परिस्थिति में 8 अक्टूबर को जल गई थी। उसे पति अजय ने उपचार के लिए एमवाय में भर्ती कराया था। मायके पक्ष से मामा ने पति, सास और देवर पर आरोप लगाए थे। जलने के बाद अस्पताल में अलका ने एक बयान मोबाइल में रिकॉर्ड कराया था। उसने मराठी भाषा में कहा था कि वह बहन पूजा के यहां देवास जाना चाहती थी। उसे मना कर दिया गया। अपशब्द कहें। सास ने कपड़े बदलने के लिए कहा तो मैं गुस्से में जाकर सो गई।
अलका ने बताया कि उसे जान बूझकर सास और देवर ने जलाया है। देवर ने बाद में ननंद को कॉल कर बुलाया था। अलका ने बताया कि उसके हर काम में पाबंदी थी। उसे कहीं आने जाने नहीं दिया जाता था। हर काम पूछकर करना पड़ता था।
सास ही कहीं लेकर जाती थी। पति के साथ भी आने-जाने में रोकते थे। कई बार मन नहीं होने पर भी देवर के साथ बाहर जाने को लेकर दबाव बनाते थे। दरवाजे से भी बाहर नहीं आने दिया जाता था। घर पर कोई मेहमान आता तो उसके सामने भी नहीं जाने दिया जाता।
इसी साल हुई थी शादी
अलका मूल रूप से महाराष्ट्र की रहने वाली थी। फरवरी 2025 में ही उसकी शादी हुई थी। अलका को 7 माह का गर्भ भी था। उसका पति निजी मॉल में काम करता है। मायके पक्ष के लोगों के बयान के आधार पर राजेंद्र नगर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version