मानवता नगर और सर्व संपन्न नगर कॉलोनी अवैध घोषित

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर lनगर निगम ने बिचोली हप्सी क्षेत्र में स्थित मानवता नगर और सर्व संपन्न नगर दोनों कॉलोनीयों को अवैध घोषित कर दिया है। नगर निगम के कॉलोनी सेल विभाग के अपर आयुक्त मनोज पाठक ने बताया कि दोनों कॉलोनीयों में मौके पर वर्तमान में स्थित कालोनी के विकास कार्य में भिन्नता और अनियमितता जैसे स्वीकृत लेआउट से अधिक क्षेत्र पर कॉलोनी निर्माण, लेआउट में दर्शित भूखंडों के अतिरिक्त भूखंडों का विक्रय, उद्यान हेतु आरक्षित भूमि का क्षेत्रफल कम होना, स्कूल एवं इनफॉरमल सेक्टर हेतु आरक्षित भूमि पर भूखंडों का विक्रय, होने से दोनों कॉलोनीयों को अवैध घोषित किया गया है।

Exit mobile version