माँ अहिल्या की नगरी का सम्मान,इंदौर की जनभागीदारी का सम्मान…

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

राजधानी दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के कर-कमलों से सुपर स्वच्छ लीग सिटी 2024-25 में इंदौर द्वारा शीर्ष पुरस्कार प्राप्त करने के पश्चात आज नगर आगमन पर सभी आत्मीयजनों का स्नेहाशीष प्राप्त कर भावविभोर हूँ।

यह उपलब्धि हमारे स्वच्छता मित्रों, जागरूक नागरिक बंधुओं तथा दृढ़-संकल्पित इंदौर नगर पालिक निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों के अथक परिश्रम का प्रतीक है।

आप सभी का उत्साह एवं स्नेह ही हमें इस अप्रतिम उपलब्धि को अर्जित करने का साहस प्रदान करता है।

- Advertisement -

इस शुभावसर पर इंदौर विमानतल स्थित माँ अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राजमाता अहिल्या के जनहितैषी कार्यों को स्मरण किया।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट जी, श्री सुमित मिश्रा जी सहित जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्धजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।महापौर

Exit mobile version