महापौर ने मुख्यमंत्री को समर्पित किए स्वच्छ वायु और वेटलैंड सिटी पुरस्कार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर लगातार नई उपलब्धियाँ अर्जित कर रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के इंदौर आगमन के अवसर पर, राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में इंदौर को प्रदान किए गए स्वच्छ वायु सर्वेक्षण तथा वेटलैंड सिटी पुरस्कार को शहरवासियों की ओर से महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को समर्पित किया गया।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक रमेश मेंदोला, मधु वर्मा, श्रीमती मालिनी गौड़, सुमित मिश्रा, सुदर्शन गुप्ता,सावन सोनकर, अभिषेक बबलू शर्मा, अश्विनी शुक्ल सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Exit mobile version