बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने अनवर कादरी के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई की मांग

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर अनवर डकैत द्वारा लव जिहाद के लिए फंडिंग करने के खुलासे की जांच कर गिरफ्तारी पर दिया जोर।

इंदौर : बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने पुलिस कमिश्नर नगरीय, इंदौर को पत्र लिखकर लव जिहाद मामले में कांग्रेस के पार्षद अनवर कादरी उर्फ डकैत के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि पार्षद अनवर डकैत लव जिहाद का रैकेट चला रहा है। हाल ही में पकड़े गए दो आरोपियों के बयानों में इस बात का खुलासा हुआ है कि अनवर डकैत लव जिहाद को बढ़ावा देने के लिए फंडिंग करता है।

सुमित मिश्रा का कहना है कि अनवर कादरी उर्फ डकैत पर लगे आरोप बहुत गंभीर हैं। उनकी गहन जांच की जाने के साथ डकैत को गिरफ्तार करके कड़ी पूछताछ की जानी चाहिए। इससे लव जिहाद के रैकेट का भंडाफोड़ हो सकेगा।

- Advertisement -

रिवॉल्वर का लाइसेंस कैसे मिला..?

बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने पुलिस कमिश्नर को लिखे पत्र में अनवर डकैत को रिवॉल्वर का लाइसेंस जारी होने पर भी सवाल उठाया। मिश्रा का कहना था कि डकैत पर कई मामले दर्ज होने के बावजूद कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के समय नियमों को नजरअंदाज करते हुए उसे रिवॉल्वर का लाइसेंस पुलिस वेरीफिकेशन के के बाद दे दिया गया। जब जांच की मांग उठी तो कहा गया कि रिवॉल्वर का लाइसेंस देने की सिफारिश करने वाली फाइल ही गुम हो गई है।

सुमित मिश्रा ने अनवर कादरी को आपराधिक तत्व करार देते हुए पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह से आग्रह किया है कि उसे गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाना सुनिश्चित करे।

Exit mobile version