बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं… इंदौर प्रेस क्लब कल करेगा ‘मंथन’इंदौर प्रेस क्लब में शहर हित को लेकर परिचर्चा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब शहर और आमजन के हितों के लिए सदैव चिंतित रहा है और समय-समय पर शहर हित से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित करता रहा है। शहर में लगातार हो रहे सड़क हादसे जन चिंता का सबब बन चुके हैं। निश्चित रूप से यह आपकी भी चिंता का विषय है। सड़क हादसों की रोकथाम कैसे हो, शहर के यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए क्या कदम उठाए जाएं इसके लिए वैचारिक विमर्श आवश्यक है। इसी को लेकर 15 नवंबर 2025, शनिवार शाम 4 बजे इंदौर प्रेस क्लब में एक वृहद परिचर्चा आयोजित की गई है। इस परिचर्चा में शहर के सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, परिवहन विभाग, नगर निगम प्रशासन, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि के अलावा सभी संबंधित विभाग शामिल रहेंगे

Exit mobile version