बच्चों ने भी लिया, इंदौर पुलिस के साइबर जनजागरूकता अभियान को बढ़ाने का संकल्प।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

★ Addl. DCP क्राइम ने, MY FM के RJ व साइबर वोलिएंटीएर्स के साथ बच्चों ने भी, उत्साह रेस्टोरेंट इंदौर पर, लोगों को पम्पलेट्स वितरित कर, किया उन्हें साइबर अपराधों के प्रति जागरूक ।

इंदौर- वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये, इसके प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से, पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में इंदौर पुलिस द्वारा लगातार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी अनुक्रम में एडिशनल कमिश्नर इंदौर श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में एडिशनल डीसीपी क्राइम श्री राजेश दंडोतिया , साइबर वालिएंटीयर्स एवं टीम के साथ देर शाम को स्कीम नंबर 78 स्थित उत्साह रेस्टोरेंट पर पहुँचे। और वहां MY FM के ट्रैफिक लीग के कार्यक्रम में RJ रघु रफ्तार के साथ विभिन्न स्थानों पर पोस्टर्स व स्टिकर्स लगाए तथा और बच्चों के साथ वहां आने वाले लोगों को भी साइबर अवेयरनेस हेतु बनाये पम्पलेट्स वितरित कर, उन्हें विभिन्न साइबर फ्रॉड से बचाव हेतु ध्यान रखने वाली बातों की सावधानियों की जानकारी दी। और सभी को स्वयं जागरूक रहकर, साइबर जागरूकता को बढ़ाने में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

Exit mobile version