पेट्रोल पंप कर्मचारी और दोस्त पर चाकू से हमला

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के परदेशीपुरा इलाके में रंजिश के चलते बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी और उसके दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आदेश हनुमंत की शिकायत पर बाबू, श्रवण गंगापारी और संजय के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, आदेश पेट्रोल पंप कर्मचारी है और घटना के समय वह अपने दोस्त कपिल के साथ डबल मंजिला कॉम्प्लेक्स में बैठा था। तभी आरोपी बाइक से वहां पहुंचे और कपिल से विवाद करने लगे। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने कपिल को पकड़कर पहले हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इसके बाद बाबू ने चाकू निकालकर कपिल के सीने पर वार कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गया। जब आदेश उसे बचाने गया तो आरोपियों ने उसके हाथ पर भी चाकू मार दिया और फरार हो गए।
घटना के बाद कपिल और आदेश को उनके रिश्तेदार अस्पताल ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैं।

Exit mobile version