पड़ोसी ने की अश्लील हरकत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

लसूडिया में रहने वाली शादीशुदा महिला के साथ पड़ोसी ने अश्लील हरकत की। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज किया है। 33 साल की महिला की शिकायत के अनुसार आरोपी का नाम दिनेश पुत्र सूरज राजपूत, निवासी पंचवटी कॉलोनी है। पीड़िता ने बताया कि वह अपने बच्चे के साथ घर पर थी। पति काम पर गए थे। तभी दिनेश दरवाजे पर आया। वह दरवाजा बंद करने पहुंची तो दिनेश अंदर की तरफ धक्का देकर घर में घुसने की कोशिश करने लगा। चिल्लाने पर आरोपी वहां से बेटे को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। बाद में पति को जानकारी दी। वहीं भंवरकुआ पुलिस ने भी एक महिला की शिकायत पर अंकित नाम के युवक पर केस दर्ज किया है। महिला ने बताया कि अंकित पहले उसका दोस्त था। लेकिन शादी होने के बाद उससे बात बंद कर दी थी। वह बुरी नीयत से पीछा कर परेशान करने लगा। बात करने को लेकर दबाव बनाता। बुधवार को घर पर अकेली थी, तब आकर मिलने के लिए धमकाने लगा। बाद में पति के आने पर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज किया है

Exit mobile version