इंदौर के भंवरकुआ इलाके में 24 वर्षीय सुमित ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुसाइड के पीछे की वजह प्रेम प्रसंग बताया जाता रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सुमित एक निजी अस्पताल में टेक्नीशियन था।
घटना रविवार रात की है। खुटपला ग्राम सरदापुर जिला धार के सुमित ने खंडवा नाका क्षेत्र में स्थित अपने कमरे पर फांसी लगा ली। दोस्तों ने बताया कि सुमित सीएचएल अपोलो अस्पताल में एक्स-रे टेक्नीशियन का काम करता था। सुमित के एक युवती से प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। वह तीन माह पहले ही इंदौर रहने आया था।
सुमित के भांजे विकास ने बताया कि वह भी इंदौर में रहते हैं। रविवार को मामा सुमित मोबाइल नहीं उठा रहे थे। कमरे पर देखने पहुंचे, तब घटना का पता चला। विकास के मुताबिक एक सुसाइड नोट मिला है, जो पुलिस के पास है। इसकी जानकारी उन्हें नहीं दी गई है। सुमित के परिवार में उनके बडे़ भाई और माता-पिता हैं। वे गांव में रहते हैं। सूचना के बाद भाई इंदौर पहुंचे हैं।
