निगम कर्मचारियों को मिलेगा 10% हाउस रेंट

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

अब इंदौर नगर निगम कर्मचारियों को भी राज्य सरकार के कर्मचारियों के समान सातवें वेतनमान का 10% आवास भत्ता मिलेगा। नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। निगम आयुक्त कर्मचारियों के हित में एक के बाद एक निर्णय ले रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा इस संबंध में घोषणा किए जाने के बाद से ही निगम कर्मियों द्वारा इसकी मांग की जा रही थी। कर्मचारी नेता उमाकांत काले ने पिछले दिनों निगम आयुक्त को इस संबंध में ज्ञापन दिया था।

Exit mobile version