जनसुनवाई में मिली शिकायत पर राज मेडिकल स्टोर सील

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

जनसुनवाई में मिली एक शिकायत पर कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अनियमितताएं पाये जाने पर एक मेडिकल स्टोर को सील किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव हासानी ने बताया कि प्राप्त शिकायत की जाँच के लिए औषधि निरीक्षक तथा जोनल मेडिकल अधिकारी की समिति का गठन किया गया। उक्त समिति ने निरीक्षण के उपरान्त शिकायत को सही पाया और इस आधार पर राज मेडिकल स्टोर नंदलाल पुरा चौराहा द्वारा गलत इंजेक्शन लगाए जाने पर उसे सील किया गया। स्टोर का निरीक्षण करने पर पाया गया कि वहां अवैध रूप से क्लीनिक का संचालन भी किया जा रहा था। कलेक्टर इंदौर के निर्देशानुसार मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है।

Exit mobile version