छात्रा से शादी का झांसा देकर रेप:दोस्ती कर बनाए संबंध, पुलिस जांच में जुटी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के आजाद नगर पुलिस ने एक छात्रा की शिकायत पर उसके परिचित दोस्त के खिलाफ शादी के नाम पर रेप करने के मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस उक्त मामले में आरोपी की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक 25 साल की पीड़िता की शिकायत पर गोलू पुत्र कामडिया बघेल निवासी धार कुक्षी के खिलाफ रेप को लेकर केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता यहां पर मूसाखेड़ी इलाके में रहती है। वह सरकारी नौकरी को लेकर तैयारी कर रही है। 2019 में वह मास्टर डिग्री को लेकर इंदौर पहुंची। लॉकडाउन लगने के चलते गांव चली गई। इसके बाद सरकारी नौकरी को लेकर पढ़ाई करने के लिए 2022 में इंदौर आना हुआ। यहां किराए से रहने लगी। तब गोलू उसे शादी को लेकर जून 2024 में देखने आया। घर जाने के बाद गोलू ने परिवार से पीड़िता को पंसद करने की बात कही। इसके बाद गोलू भी इंदौर में साथ में कोचिंग करने लगा। इसके बाद कुछ दिन बाद गोलू रूम पर मिलने पहुंचा। जब सहेली उसके साथ नही थी। इस दौरान वह छेड़छाड़ करने लगा। उसे रोका तो कहां कि परिवार की बात हो गई है, अब तो शादी होने वाली है। इसके बाद संबंध बनाए। बाद में गोलू कई जगह लेकर गया और इसी तरह से सबंध बनाते रहा। जनवरी 2025 में गोलू गांव चले गया और मिलना बात करना बंद सी कर दी। इसके बाद गांव से जानकारी लगी कि गोलू ने किसी अन्य लड़की से सगाई कर ली है। इसके बाद गोलू एक दिन कमरे पर मिलने आया तो उससे सगाई को लेकर बात की। तब उसने कहां कि वह पीड़िता से शादी नही करना चाहता है। उसे कोई ओर लड़की पंसद है। पीड़िता ने कहां कि इतने दिन संबंध रखकर गलत किया तो गोलू ने विवाद किया और कमरे से चले गया। बाद में परिवार को पूरे मामले की जानकारी दी। पीड़िता रविवार को थाने पहुंची और प्रकरण दर्ज करा दिया।

Exit mobile version