✓ अवैध रूप से रख रहे देशी पिस्टल तथा 12 बोर कट्टा मय कारतूस के चेकिंग के दौरान स्कूटी गाडी के साथ बरामद
✓ 2 आरोपी एवं 1 बाल अपचारी के साथ 2 अवैध शस्त्र एवं जिंदा कारतूस बरामद
इंदौर शहर मे अवैध गतिविधियों तथा अपराधियों पर नियत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त महोदय श्री अमित सिंह, श्रीमान पुलिस उपायुक्त महोदय झोन 02 श्री अभिनय विश्वकर्मा, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महोदय झोन 02 श्री अमरेन्द्र सिंह, श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त खजराना श्री कुंदन मण्डलोई द्वारा दिये गये है इसी तारतम्य में उक्त निर्देशों के अनुक्रम में खजराना थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव द्वारा थाना खजराना की पुलिस टीम गठित कर लगातार अवैध हथियार के क्रय –विक्रय व इनमें संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार आसूचना संकलन करने के दौरान वाहन चेकिंग स्टार चौराहे के पास एक स्कूटी पर 3 संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखे उन संदिग्ध व्यक्तियों को चैक करने एवं पुछताछ करने पर घबराने लगे हिकमातमली से पूछताछ तथा तलाशी के दौरान आरोपी के कमर के दाहिने तरफ से एक देशी पिस्टल एवं 32 बोर का जिंदा कारतूस जिसकी कीमत लगभग 15200 और दूसरे आरोपी के पेंट के दाहिने तरफ एक लोहे का 12 बोर का देशी कट्टा एवं 12 बोर का जिंदा कारतूस जिसकी कीमत लगभग 3150 एवं 1 स्कूटी गाड़ी जिसकी कीमत लगभग 20000 बरामद हुई ।
आरोपी से पूछताछ करने पर अपना नाम
- विनायक पिता नीरज बॉथम निवासी छत्रीपुरा इंदौर
- राज पिता विकास तोमर निवासी इमली बाजार इंदौर
- बाल अपचारी
गिरफ्तारशुदा आरोपियों से अवैध हथियार रखने व क्रय विक्रय के संबंध में रिमांड लिया जाकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनोज सिंह सेंधव, सउनि. सर्वेश राव फुके, गंगाराम कनासे ,प्रआर. पंकज सांवरिया ,अजीत यादव,नरेश चौहान , अभय चौहान आर. प्रदीप सूर्यवंशी , शुभम सिंह, विशुन प्रताप सिंह ईत्यादि की सराहनीय भूमिका रही।
