
राऊ क्षेत्र में वाहन चेकिंग देखकर भागे कार चालक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को टक्कर मार घायल कर दिया। घायल पुलिस कर्मी का नाम अनिल खर्चे (54) है। उनकी रिपोर्ट पर कार क्रमांक एमपी 09 टीए 6066 के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हादसा रविवार दोपहर का है। अनिल ने बताया कि चालक को कार साइड में लगाने को कहा। इस पर आरोपी मुझे टक्कर मारकर तेजी से भाग गया। हादसे में मेरे दाहिने पैर, दाहिनी पसली और बाएं हाथ में चोट आई। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
