उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार 19 जुलाई शनिवार को सुबह 10 बजे इंदौर आयेंगे। वे यहाँ सुबह साढ़े 11 बजे इंदौर लोहा व्यापारी एसोसिएशन हायर सेकेण्डरी स्कूल के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे देवी अहिल्या विश्वविद्यालय सिविल इंजीनियरिंग विभाग की प्रयोगशाला का लोकार्पण और डिजाइन संस्थान का शुभारंभ करेंगे। मंत्री श्री परमार शाम 6 बजे शाजापुर के लिए रवाना होंगे।
