इंस्‍टा पर फैजान ने बनाई राहुल नाम से आईडी, लड़की से संबंध बनाए, ब्‍लैकमेल कर बोला मुसलमान बनना पड़ेगा

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

साल 2020 में फैजान पीड़िता को बातचीत के बहाने होटल में ले गया और शारीरिक संबंध बनाए।वह दोस्तों के घर भी ले गया था।कुछ समय बाद उसने बताया उसका असली नाम फैजान खान है।वह मुसलमान है।उसने पीड़िता से कहा कि तूझे भी मुसलमान बनना पड़ेगा।इस्लाम कबूल करने के बाद शादी कर लेगा।
हिंदू युवती से दुष्कर्म कर फोटो खींचे,आरोपित बोला-मुसलमान बनो।
इंस्टाग्राम पर फर्जी आइडी बनाकर युवतियों से दोस्ती करता है आरोपी।
शिकायत पर खजराना पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
इंदौर। हिंदू युवती लव जिहाद का शिकार हो गई।मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर संबंध बनाए और आपत्तिजनक फोटो खींच लिए।वह उस पर मुसलमान बनने का दबाव बनाने लगा था। युवती परेशान हो गई थी।छोटी बहन को जान से मारने की धमकियां भी मिल रही थी। खजराना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम और दुष्कर्म की धाराएं लगाई गई हैं। टीआई मनोज सेंधव के मुताबिक खंडवा निवासी युवती से आरोपित फैजान(नागदा) की 2018 में इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी। फैजान खान ने राहुल के नाम की आइडी बना ली थी। दोनों ने मोबाइल नंबर साझा कर लिए और चैटिंग करने लगे। 2019 में पीड़िता नानी से मिलने इंदौर आई तो फैजान भी मिला।कैफे पर बुलाकर उससे चर्चा की। इस दौरान भी उसने राहुल नाम बताया। उसने परिवार के बारे में जानकारी ले ली। साल 2020 में फैजान पीड़िता को बातचीत के बहाने होटल में ले गया और शारीरिक संबंध बनाए।
वह दोस्तों के घर भी ले गया था। कुछ समय बाद उसने बताया उसका असली नाम फैजान खान है। वह मुसलमान है। उसने पीड़िता से कहा कि तूझे भी मुसलमान बनना पड़ेगा। इस्लाम कबूल करने के बाद शादी कर लेगा। आरोपित फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। 7 मई को उसने धमका कर इंदौर बुलाया। पीड़िता को छोटी बहन की हत्या की धमकी दी। वह मिलने के लिए खंडवा तक आ गया। उसने मिलने बुलाया और धमकाया। परेशान होकर पीड़िता ने स्वजन को घटना बताई और केस दर्ज करवा दिया।

Exit mobile version