इंदौर में OLX पर डले मोबाइल के जरिए ठगी:युवती से ही दुकान पर डिलीवरी कराई, व्यापारी से 95 हजार ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के जेल रोड पर मोबाइल व्यापारी के साथ नए तरीके से ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने OLX पर बिकने के लिए डला मोबाइल शॉप पर भेजकर ऑनलाइन रुपए ट्रांसफर करवा लिए। विज्ञापन देने वाली युवती ने मोबाइल वापस मांगा तब व्यापारी को ठगी की जानकारी लगी। इसके बाद उन्होंने साइबर फ्रॉड की शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एमजी रोड पुलिस ने कमलेश रामनानी की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपियों ने व्यापारी से करीब 95 हजार रुपए अकाउंट में ऑनलाइन डलवाए। इसके बाद व्यापारी के पास जो मोबाइल भेजा वह भी वापस ले लिया।
युवती से बोला भाई की दुकान पर दे दो मोबाइल
युवती ने बताया कि एक नंबर से कॉल आया। उसने बताया कि मोबाइल खरीदना चाहता है। मोबाइल सांई कलेक्शन पर देने के लिए कहा। उसने दुकान खुद के भाई की होने की बात कही थी। उसने कहा कि 1 लाख 25 हजार रुपए का पेमेंट दुकान से ही मिल जाएगा। इसके बाद युवक-युवती अपना मोबाइल लेकर चले गए। कमलेश ने तुरंत रुपए होल्ड करवाए। लेकिन बाद में उक्त रुपए अकाउंट से निकल गए।

Exit mobile version