इंदौर में मानसिक दिव्यांग युवती से रेप:प्रेग्नेट होने पर पता चला,परिजनों ने दर्ज कराई एफआईआर; पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक मानसिक दिव्यांग युवती से रेप का मामला सामने आया है, आरोपी दो दोस्त हैं। युवती के पड़ोस में रहने वाले इन युवकों ने रेप किया, जिसका पता युवती के प्रेग्नेंट होने पर चला। युवती के परिजनों ने सोमवार रात एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाणगंगा पुलिस ने बताया कि 20 वर्षीय युवती से पड़ोस में रहने वाले भीमा उर्फ बंगाली बाबा और छोटू उर्फ रमेश ने कई बार दुष्कर्म किया। युवती का परिवार मजदूरी करता है और उनके काम पर जाने के बाद दोनों आरोपी उसके घर पहुंच जाते थे। कई बार दुष्कर्म किए जाने के बाद युवती गर्भवती हो गई, तब परिवार को पता चला। परिजनों ने युवती से पूछताछ की, तो उसने दोनों युवकों के नाम बता दिए। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

Exit mobile version