इंदौर में पति-बेटे के साथ जा रही थी महिला:स्कूटर का पीछा करते हुए आए बदमाश,मंगलसूत्र झपटकर भागे

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के कनाडिया में बाइक सवार लुटेरों ने एक महिला का मंगलसूत्र लूट लिया। वह स्कूटर से अपने पति ओर बेटे के साथ अपनी ननंद के यहां भाईदूज के प्रोग्राम में जा रही थी। इसी दौरान बदमाश पीछे से आए और वारदात को अंजाम देकर चले गए। हालांकि पुलिस को आरोपियों के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। जिसमें आरोपियों की शिनाख्त हो गई है।
कनाडिया पुलिस ने मंजू परमार निवासी गोविंद कॉलोनी की शिकायत पर बाइक सवार लटेरों के खिलाफ सोमवार को एफआईआर की गई है। मंजू अपने बेटे अंकित और पति संतोष के साथ बैट्री स्कूटर पर अपनी ननंद के घर जा रही थी। इस दौरान अंकित स्कूटर चला रहा था। जब तीनों डायमंड कॉलोनी के यहां पहुंचे तो पीछे से बिना नंबर की बाइक से बदमाश आए। पीछे बैठे बदमाश ने मंजू के गले पर झपट्‌टा मारा और मंगलसूत्र तोड़कर बाइक को तेजी से आगे ले गए।
इसके बाद मंजू चिल्लाई तो बेटे ने स्कूटर रोककर कारण पूछा। तब मंजू ने मंगलसूत्र छीनने की बात कही। इसके बाद बेटे अंकित ने बेट्री स्कूटर से आरोपियों का पीछा भी किया। लेकिन वह काफी दूर निकल गए। मंजू ओर उसके पति सिलाई का काम करते हैं। पुलिस ने बाद में बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज निकाले। जिसमें चेहरे से दोनों की पहचान हुई है। उनकी पुलिस तलाश कर रही है।

Exit mobile version