इंदौर के राऊ सर्किल पर आईआईएसटी की बस-कार में टक्कर:कॉलेज के स्टूडेंट को मामूली चोट, एयरबैग खुलने से कार सवार सुरक्षित

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के राऊ सर्किल क्षेत्र में गुरुवार सुबह इंदौर इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (IIST) की बस और एक कार आमने-सामने भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद बस डिवाइडर पर चढ़ गई और फिर नीचे उतर गई। हादसे में बस में सवार कॉलेज के छात्रों को मामूली चोटें आई हैं, वहीं कार में बैठे चार लोग एयरबैग खुलने की वजह से सुरक्षित हैं।
जानकारी के मुताबिक कार सवार लोग भोपाल के हैं और जाम गेट से लौट रहे थे। हादसे के बाद दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर ट्रैफिक को सुचारू किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version