आर्मी से हटाया तो इंदौर में पुलिसकर्मी बनकर घूमने लगा:मंगेतर के साथ जा रही युवती से की थी छेड़छाड़, वीडियो वायरल होने पर पकड़ाया

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read


इंदौर के लसूडिया में शनिवार रात 12 बजे मंगेतर के साथ जा रही युवती से 2 लोगों ने रोककर बदतमीजी की। दौरान युवक युवती ने उनके वीडियो बना लिए। उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लसूडिया पुलिस ने इस दौरान टीम बनाकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़ाए आरोपियों में एक आर्मी से हटाया गया सैनिक है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
लसूडिया टीआई तारेश सोनी के मुताबिक-
नागदा निवासी एक युवती ने सोमवार को थाने आकर बताया कि शनिवार की रात 12 बजे वह मंगेतर रोहित के साथ बाहर घूमने के लिए एक्टिवा से निकली थी। रात करीब 1:30 बजे चिकित्सक नगर पहुंचे तो बाइक लेकर दो लड़के वहां पहुंचे और गाड़ी से उतरने का कहा।
खुद को सिपाही बताकर मांगे आईडी कार्ड
आरोपियों ने कहा कि इतनी रात में कहां घूम रहे हो। इस दौरान एक ने खुद को क्राइम ब्रांच के सिपाही बताकर आईडी कार्ड मांगे। उन्हें आईडी कार्ड नहीं दिया तो अपशब्द कहते हुए बोलने लगे कि इंदौर का माहौल खराब कर रहे हो।
इसके बाद रोहित के साथ धक्का-मुक्की की। सफेद शर्ट वाले लड़के ने युवती के कंधे हाथ लगाने के लिए आगे बढ़ाया तो लड़की पीछे हट गई।
इसके बाद दोनों ने रोहित को पीटना शुरू कर दिया। दोनों ने कहा कि पुलिस को कुछ समझ नहीं रही है। सिविल ड्रेस में है इसलिए तुम पहचान नहीं रहे हो। वर्दी गाड़ी के बैग में रखे होने की बात करने लगा। फर्जी होने की शंका पर दोनों के वीडियो बनाए। कुछ देर बाद दोनों भाग गए।
भिंड का निवासी है एक आरोपी
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले। गाड़ी नंबर के आधार पर इंदौर के खातीपुरा में किराए से रहने वाले सत्यम पिता रतन भदौरिया को गिरफ्तार किया है।
वह मूल रूप से भिंड जिले की मेहगांव तहसील के ग्राम बरहद का रहने वाला है। वही उसके साथी सुनील पुत्र प्रेम सिंह राजपूत निवासी नॉर्थ एवेन्यू सुखलिया इंदौर को पकड़ा है। सुनील पहले आर्मी में था। जिसे कुछ समय पहले निकाल दिया है।

Exit mobile version