आयशर वाहन सहित 504 #अवैध_विदेशी शराब के पेटियां जब्तजप्त शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित क़ीमत लगभग 40 लाख रुपये से अधिक

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में इंदौर जिले में अवैध शराब परिवहन के विरूद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज बुधवार को आबकारी विभाग ने आयशर वाहन से पशु आहार के पीछे छुपाकर अवैध रूप से ले जायी जा रही 504 विदेशी शराब की पेटियां जब्त की। जप्त शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित क़ीमत लगभग 40 लाख रुपये से अधिक है ।
आबकारी उप निरीक्षक श्री मनीष राठौर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मेहतवाड़ा में आयशर वाहन खड़ा है,जिसमें पशु आहार के पीछे बोरों में छुपाकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब रखी हुयी है। सूचना के आधार पर तत्काल सहायक आबकारी आयुक्त श्री अभिषेक तिवारी के आदेशानुसार एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री देवेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा तुरंत बताये मौके पर पहुँचकर कार्रवाई की गयी। गठित टीम द्वारा अवैध रूप से परिवहन हेतु खड़ी आयशर क्रमांक एमपी13-जीबी-3203 की जब तालाशी ली गयी तो उसमें तलाशी के दौरान टीम को 204 पेटी माउंट-6000 कैन बियर, 300 पेटी गोआ व्हिस्क कुल 504 पेटी मदिरा मिली । आबकारी विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुये आयशर वाहन एवं अवैध शराब को जब्त कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध म.प्र.आबकारी अधिनियम,1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया ।
इस दौरान नियंत्रण कक्ष प्रभारी श्री देवेश चतुर्वेदी, डिप्टी कंट्रोलर श्री मनोज अग्रवाल ,सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री अनिल माथुर व कमलेश सोलंकी आबकारी उप निरीक्षक श्री मनीष राठौर, आरक्षक श्री सावन सिसोदिया,श्री रविंद्र बघेल,श्री नितिन सोनी, श्री विजय सोलंकी, श्री विक्रम यादव, श्री वीरेंद्र पटेल उपस्थित थे।

Exit mobile version