कानून की पढ़ाई कर रहे अधिकारी के बेटे की संदिग्ध मौत, फ्लैट में दोस्तों के सामने अचानक जमीन पर गिरा

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

कानून की पढ़ाई कर रहे एक अधिकारी के बेटे की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। 21 वर्षीय अक्षत अनारे कानून की पढ़ाई करने इंदौर आया था। उसके पिता राजमल अनारे बड़वानी जिला कोर्ट में एडीपीओ है। अक्षत रूम पर युवक-युवतियों के साथ था। किसी बात पर विवाद हुआ और जोर से चिल्लाने लगा। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और मूर्छित होकर जमीन पर गिर गया।
घटना के वक्त उसकी महिला मित्र फ्लैट पर मौजूद थी
दोस्तों से विवाद के बाद जोर से चिल्ला रहा था
अचानक मूर्छित होकर जमीन पर गिर गया 21 वर्षीय अक्षत
इंदौर। 21 वर्षीय अक्षत अनारे की मंगलवार रात मौत हो गई। मूलत: धार निवासी अक्षत कानून की पढ़ाई करने इंदौर आया था। उसके पिता राजमल अनारे बड़वानी जिला कोर्ट में एडीपीओ है। अक्षत रूम पर युवक-युवतियों के साथ था। किसी बात पर विवाद हुआ और जोर से चिल्लाने लगा। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और मूर्छित होकर जमीन पर गिर गया। विजय नगर टीआई चंद्रकांत पटेल के अनुसार घटना मंगलवार रात करीब साढ़े 12 बजे की है। बड़वानी जिला कोर्ट में पदस्थ अक्षत स्कीम-54 (विजयनगर) में रहता था। वह कानून की पढ़ाई करने आया था। मंगलवार रात उसका दोस्त चंद्रपाल उर्फ चंदू पटेल,अभिषेक ,ललित और खुशी व सिमरन भी रूम पर थी। उसकी दोस्त अंजली नीचे थी। तभी किसी बात पर बहस हुई और विवाद करने लगे। अक्षत गुस्से में जोर से बात कर रहा था। वह दोस्तों पर भी चिल्लाने लगा। विवाद बढ़ने पर दोस्त नीचे आ गए। अक्षत भी उनके साथ नीचे आ गए। बात करते करते अक्षत की तबीयत बिगड़ने लगी
उसके हाथ में दर्द होने लगा और वह जमीन पर बैठ गया। अचानक मूर्छित होकर गिर गया। उसने दोस्त नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन डॉक्टर ने कहा उसकी पल्स बहुत कम है। किसी बड़े अस्पताल ले जाना पड़ेगा। युवक युवतियां दूसरे निजी अस्पताल ले गए लेकिन डाक्टर ने चेकअप कर मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रात में ही मर्ग कायम कर लिया। जांच के लिए अक्षत का फोन जब्त कर लिया।
सूचना मिलने ही स्वजन इंदौर पहुंच गए। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया। टीआई के मुताबिक अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। अक्षत के रूम की तलाशी ली गई है। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया है। पुलिस उसके दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है। डाक्टर ने हार्ट अटैक की संभावना जताई है।

Exit mobile version