इंदौर में पलाश परिसर की छठीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने वाली स्विमिंग कोच निकिता कजरिया के मामले में नया खुलासा हुआ है। निकिता और उसके लिव-इन प्रेमी असीम राजन की मुलाकात ग्वालियर मेले में हुई थी। यही मुलाकात प्यार में बदली और दोनों इंदौर में एक साथ रहने लगे। ऐसा भी पता लगा है कि असीम के परिवार को उसके संबंधों और लिव इन में रहने की जानकारी ही नहीं थी।
स्विमिंग कोच निकिता कजरिया के शव के पोस्टमॉर्टम के बाद गुरुवार को उसके पिता को सौंप दिया गया। लिव-इन पार्टनर असीम राजन अभी पुलिस हिरासत में ही है। मामले में पूछताछ में उसने बताया कि दस साल पहले निकिता ग्वालियर मेले में घूमने पहुंची थी। इस दौरान वह उसके संपर्क में आई। निकिता अपने पति को छोड़ चुकी है। उसका एक बेटा भी है। जो पति के साथ रहता है।
राऊ पुलिस ने असीम राजन से पूछताछ की तो सामने आया कि निकिता और असीम राजन दोनों शादीशुदा हैं। असीम की पत्नी और एक बच्चा है। जो ग्वालियर में परिवार के साथ रहता है। असीम टैक्सी चलाने का काम करता है। निकिता से संपर्क होने के बाद वह इंदौर आ गया था। दोनों फ्लैट में रहते थे। फ्लैट पर जल्दी आने की बात पर दोनों में कहासुनी हुई थी। सुसाइड के पहले असीम ने ही निकिता को चाय बनाकर पिलाई थी। वह अक्सर निजी स्विमिंग स्कूल से देर से ही आती थी। क्योंकि स्कूल की क्लास छूटने के बाद कई बार स्विमिंग की क्लास चलाती थी।
पति को छोड़ चुकी थी निकिता
निकिता अपने पति को छोड़ चुकी थी। इसलिए वह राजन के साथ लिव इन में रहने लग गई। दोनों के बीच संबंध भी थे। बुधवार को असीम के परिवार को इस बारे में जानकारी लगी। निकिता के पिता भी नजदीक की बिल्डिंग में रहते हैं। उन्हें असीम और निकिता के रिश्ते से किसी तरह का एतराज नहीं था।
निकिता के पिता ने भी की दो शादी
निकिता के पिता ने भी दो शादी की है। निकिता पहली पत्नी की बेटी है। वहीं, दूसरी पत्नी से तीन बेटे हैं। जो बाणगंगा इलाके में रहते हैं। निकिता अपने पिता की दूसरी शादी से खुश नहीं थी। इसलिए वह पिता के पास पति को छोड़ने के बाद नहीं रुकी। उसकी एक बहन और है। हालांकि पिता के अभी बयान

