कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय इन्दौर के स्टोर कीपर श्री सत्यप्रकाश इंगले की विभागीय के लिये कलेक्टर कार्यालय की जांच शाखा के प्रभारी अधिकारी को जांच अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को प्रस्तुतकर्ता अधिकारी नियुक्त किया है। ज्ञात रहे है कि गत 26 मई को शासकीय कार्य में लापरवाही एवं कार्य के प्रति उदासीनता बरतने के फलस्वरूप श्री इंगले को निलम्बित गया था । संभागायुक्त द्वारा विगत अगस्त माह में श्री इंगले को निलम्बन से बहाल करते हुए मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम-1966 के नियम-14 के तहत विभागीय जांच पूर्ण करने के निर्देश दिये गये है।
